न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली की केजरीवाले सरकार एक और सीबीआई जांच के घेरे में घिरती दिख रही है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाओं को लेकर सतर्कता विभाग ने अपनी रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी है। इसके बाद एलजी सक्सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर मामले की जांच और सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं।
बता दें, सीबीआई पहले ही दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में हैं। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं। दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत भी बढ़ गई है। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल भी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें 3 जनवरी को ईडी ऑफिस बुलाया गया है।
On the Vigilance Department's report of spurious drugs in Delhi government hospitals, Delhi LG VK Saxena writes to Chief Secretary Naresh Kumar directing him for an investigation and CBI inquiry into it.
— ANI (@ANI) December 23, 2023
सरकारी अस्पतालों अप्रामाणिक दवाएं आपूर्ति का आरोप
न्यूज एजेंसी एनएनआई के ट्वीट के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा खरीदी गई अप्रामाणिक दवाएं हो लेकर एलजी ये आदेश दिए हैं। एजेंसी की रिपोर्ट की मुताबिक लोगों की शिकायतों पर आप सरकार ने अस्पतालों के लिए बेतरतीब तरीसे से दवावाओं की खरीद की थी। ये दवाएं सरकारी और निजी परीक्षण प्रयोगशालाओं में टेस्ट के दौरान मापदंडों को पूरा करने में विफल साबित हुई हैं।
ये भी पढ़े : Kanpur : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, धर्मांतरण के मामले में कही ये बात…
सीएम ने ईडी के समन को बताया था गैर कानूनी
बता दें से सीएम अरविंद केजरीवाल को कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दूसरी बार समन जारी किया था। ईडी ने सीएम से इस मामले में पूछताछ के लिए दफ्तर में पेश होने को कहा था। इसके जवाब में दिल्ली के सीएम ने ईडी के समन को पहली बार की तरह गैर कानूनी करार दिया था। उन्होंने का था कि मुझे ईडी किस हैसियत से पूछताछ के लिए बुलाना चाहती है, पहले यह स्पष्ट करे। इस सवाल का जवाब ईडी ने मुझे अभी तक नहीं दिया है। वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना ध्यान योग में लीन हैं।

