केजरीवाल तिहाड़ जेल में रोज आलू-पूड़ी, मिठाई और आम खा रहे, ताकि मिल जाए मेडिकल बेल

0
164

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि वह मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर मीठा खा रहे हैं ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़े और उन्हें मेडिकल के आधार पर बेल मिल जाये।

कोर्ट के समक्ष ईडी ने कहा कि केजरीवाल को टाइप-2 डाइबिटीज है लेकिन वह जेल में आलू पूड़ी, आम और मीठा खा रहे हैं। वह ऐसा जानबूझकर रहे हैं।  ये एक तरह से मेडिकल के आधार पर जमानत लेने का तरीका है।

ईडी ने कहा कि अदालत ने उन्हें घर का खाना खाने की मंजूरी दी है। जेल डीजी ने हमें केजरीवाल की डाइट भेजी है। उन्हें बीपी की समस्या है।  लेकिन देखिए वह क्या खा रहे हैं। आलू पूड़ी, केला, आम और हद से ज्यादा मीठी चीजें। इस पर कोर्ट ने केजरीवाल के वकील से कहा कि हम जेल से इस पर रिपोर्ट मांगेंगे और आप मुझे उनका पूरा डाइट प्लान दें।

इस पर अब कल सुनवाई होगी। अरविंद केजरीवाल डायबिटीज के मरीज हैं।  ऐसे में उनके वकीलों ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पहले एप्लिकेशन दायर कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल को डॉक्टर से नियमित कंसल्टेशन देने की मांग की थी।

लेकिन अब उनके वकीलों ने ये एप्लिकेशन वापस ले ली है।  इसी एप्लिकेशन के विरोध में ईडी ने अदालत के समक्ष ये बातें कही। फिलहाल अरविंद केजरीवाल 23 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। वहीं, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here