Kejriwal-Mann Visit Ayodhya: कल परिवार संग दर्शन करने अयोध्या जाएंगे केजरीवाल और CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार (12 फरवरी) को अयोध्या मे रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार (12 फरवरी) को अयोध्या मे रामलला के दर्शन करने जाएंगे। दोनों मुख्यमंत्री परिवार सहित अयोध्या जाएंगे। सीएम केजरीवाल और मान अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि मैं अपने परिवार के साथ अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने जाऊंगा।

22 जनवरी को आयोजित हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले केजरीवाल ने को कहा था कि वह अयोध्या जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजकों ने वादे के बावजूद व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण नहीं दिया है और पत्र में लिखा कि अयोध्या में बहुत ज्यादा वीआईपी और वीवीआईपी आएंगे। इसलिए सुरक्षा को मद्देनजर इस समय एक ही व्यक्ति के आने की अनुमति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि था उनके माता-पिता की रामलला के दर्शन करने की बहुत इच्छा है। लिहाजा वह अयोध्या सपरिवार जाना चाहते है।

ये भी पढ़े : CM के साथ मंत्री-विधायकों ने किए रामलला के दर्शन, सतीश महाना बोले-मैं बहुत भावुक हूं, इतिहास में याद रखे जाएंगे मोदी-योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा का बनने के लिए देश के कोने-कोने से साधू-संत पहुंचे थे। समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर खेल और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं।

ये भी पढ़े : सतना के अस्पताल में मूवी 3 ईडियट्स की तरह देखने को मिला नजारा, बीमार पिता को बाइक से इमरजेंसी वॉर्ड लेकर पहुंचा युवक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here