न्यूज़लिंक हिंदी। अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी में 15 अगस्त पर दिल्ली में झंडा फहराने का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त पर उनकी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी।
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है, इसमें सीएम केजरीवाल झंडा फहराते हैं। लेकिन इस बार वह जेल में है, इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत पूर्ण रूप से किया है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में मुख्य समारोह का आयोजन तो लालकिले पर होता है, जहां प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं, इसमें केंद्र सरकार के तमाम मंत्रालय के मंत्री, सेवा प्रमुखों के अलावा अन्य गणमान्य अतिथि भी पूर्ण हिस्सा लेते हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लालकिले पर आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेने के बाद प्रत्येक वर्ष दिल्ली सरकार द्वारा छत्रसाल स्टेडियम में बनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करते थे।

