खीरी की मुस्लिम छात्रा एमन अंसारी ने राम भजन गाकर लोगों का दिल जीता,’राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’

0
348

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसको लेकर रामभक्तों में बहुत ही ज्यादा उत्साह है। हर तरफ रामधुन गूंज रही है। खीरी की मुस्लिम छात्रा एमन अंसारी ने राम भजन गाकर लोगों का दिल ही जीत लिया है।

एमन ने अपनी सुरीली आवाज में राम आएंगे भजन गाया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। एमन की आवाज में राम भजन सुनकर लोग उसकी जमकर तारीख कर रहे हैं। एमन का कहना है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’, यह भजन उसने यूट्यूब पर सुना था।

उसे बहुत पसंद आया और इसकी धुन भी बहुत अच्छी लगी। इसके बाद एमन ने पूरे भजन को अच्छे से याद कर लिया। उसने तय किया कि वह यह भजन मंच से जरूर से जरूर गाएगी। उसे बचपन से गानों का बहुत शौक है। वह टीवी शो सारेगामा के ऑडिशन में भी जा चुकी है।

अयोध्या में गाना चाहती है ये भजन

एमन का कहना है कि इस भजन को अपनी आवाज में गाकर सभी का दिल जीतना चाहती है। यह भजन गाकर सबके प्यारे श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित  भी करना चाहती है। उसने यह भी कहा कि वह यह राम भजन अयोध्या जाकर भी गाना चाहती है। एमन के परिवार वाले भी उसे पूर्ण रूप से सपोर्ट करते हैं।

एमन अंसारी अमीरूल मोमिनीन इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा हैं। उसके पापा मछली पालन का काम करते हैं। एमन कहती है कि इस भजन से ही सही, उसके वह उसके परिवार की हालात अगर सुधर जाएगी तो यही उसके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here