Kisan Andolan: हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन… न डरेंगे, न झुकेंगे -कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

बता दे कि खरगे ने केंद्र सरकार पर यह आरोप तब लगाया जब करीब हजारों की संख्या में किसान पंजाब से दिल्ली पहुंचे। खरगे ने बताया कि अधिकारियों ने किसानों को शहर में प्रवेश करने से रोका।

0
318

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी सरकार पर किसानों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है। बता दे कि खरगे ने केंद्र सरकार पर यह आरोप तब लगाया जब करीब हजारों की संख्या में किसान पंजाब से दिल्ली पहुंचे। खरगे ने बताया कि अधिकारियों ने किसानों को शहर में प्रवेश करने से रोका।

750 किसानों की ली थी जान- मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘कंटीले तार, ड्रोन से आंसू गैस, कीले और बंदूकें सबका है इंतजाम तानाशाही मोदी सरकार ने किसानों की आवाज पर जो लगानी है लगाम। याद है ना आंदोलनजीवी व परजीवी कहकर किया था बदनाम, और 750 किसानों की ली थी जान ?’

सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े
आपको बता दे कि खरगे ने मोदी सरकार पर किसानों से किए तीन वादे तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ’10 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े हैं:

  • 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी
  • स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक लागत और 50 प्रतिशत एमएसपी लागू करना
  • एमएसपी को कानूनी दर्जा।

ये भी पढ़ें : Varanasi: सीएम योगी आज काशी दौरे पर, कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में करेंगे दर्शन

न डरेंगे, न झुकेंगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, ‘अब समय आ गया है 62 करोड़ किसानों की आवाज उठाने का। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज कांग्रेस पार्टी किसान न्याय की आवाज उठाएगी। हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है। न डरेंगे, न झुकेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here