जानिए अपनी उम्र के हिसाब से रोज कितना पैदल चलना चाहिए, जानिए कितने कदम

0
203

न्यूज़लिंक हिंदी। हमेशा ये कहा जाता है कि पैदल चलना सबसे सरल और प्रभावी व्यायाम है, जो स्वास्थ्य के लिए कई लाभ भी प्रदान करता है। यह न केवल शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

हर उम्र के व्यक्ति के लिए यह जरूरी है कि वे नियमित रूप से चलें और फिजिकली एक्टिव रहें, लेकिन यह जानना भी बहुत ही जरूरी है कि उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करनी चाहिए या कितना चलना चाहिए। उम्र के अनुसार पैदल चलने के फायदे और सही दूरी की जानकारी से आप अपनी फिटनेस को बेहतर भी बना सकते हैं।

बच्चों को

बच्चों कोदिनभर में पर्याप्त शारीरिक गतिविधि की बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है ताकि उनकी हड्डियां और मांसपेशियां पूरी तरह से मजबूत हो सकें और उनका संपूर्ण विकास भी हो सके।

उम्र 5-17 साल

बच्चों और किशोरों को रोजाना कम से कम 60 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी मुख्य रूप से करनी चाहिए, जिसमें तेज चलना भी शामिल हो सकता है। अगर वे खेलकूद, दौड़ने या किसी अन्य खेल में भाग लेते हैं, तो यह और भी ज्यादा बेहतर है।

18-64 वर्ष

अब वयस्कों को अपने शरीर को एक्टिव रखने और बीमारियों से बचाव के लिए रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी बहुत ही ज्यादा की जरूरत होती है। एडल्ट्स के लिए रोजाना 7,000 से 10,000 कदम चलने की सलाह दी जाती है, जो लगभग 5-8 किलोमीटर के बराबर है। अगर आपके पास समय की कमी है, तो हफ्ते में कम से कम 150-300 मिनट की मध्यम तीव्रता की शारीरिक गतिविधि करें, जिसमें पैदल चलना, जॉगिंग या अन्य व्यायाम भी शामिल हो सकते हैं।

बुजुर्गों के लिए

बुजुर्गों के लिए चलना हार्ट हेल्थ, मसल स्ट्रेंथ और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों और हड्डियों की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए हल्के और नियमित व्यायाम की जरूरत होती है। बुजुर्गों को रोजाना लगभग 3,000 से 5,000 कदम चलने का लक्ष्य रखना चाहिए, जो लगभग 2-3 किलोमीटर होता है।

अगर आप का शारीरिक स्थिति ठीक है, तो इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 7,000 कदम तक भी किया जा सकता है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मॉडरेट इंटेसिटी एक्टिविटी भी फायदेमंद भी हो सकती है।

पैदल चलने से हार्ट को मजबूत बनाया जा सकता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह वजन को कंट्रोल करने और मोटापे के जोखिम को कम करने में बहुत ही सहायक होता है। नियमित चलने से तनाव, चिंता और डिप्रेशन को भी कम किया जा सकता है। यह बोन डेंसिटी को बनाए रखने और जोड़ों के दर्द को कम करने में बहुत ही सहायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here