जानिए धूम्रपान छोड़ने के बाद जंक फ़ूड की लगे तलब, तो कैसे बचें

0
115

आज जानिए धूम्रपान छोड़ने के बाद जंक फ़ूड की लगे तलब, तो कैसे बचें।पब्लिक हेल्थ चैरिटी एएसएच के मुताबिक़ नया साल धूम्रपान छोड़ने का लोकप्रिय समय ही होता है।

और धूम्रपान या वेपिंग को छोड़ना बिल्कुल भी आसान नहीं है। क्रेविंग बेहद मुश्किल होती है और ये सिर्फ़ निकोटिन के लिए ही नहीं होता। अपितु धूम्रपान छोड़ने के बाद कई लोगों को ज़्यादा भूख लगती है और वो जंक फूड का रुख़ करते हैं।

और ऐसे में उनके लिए बहुत ही मुश्किल होती है। मैं एक डाइटिशियन हूं और मैं ये बताने की कोशिश कर रही हूं कि क्यों ये क्रेविंग बढ़ सकती है और इससे बचने के लिए क्या करने की ज़रूरत है।

बहुत सारे लोग धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं और उनमें से ज़्यादातर ऐसा करने में क़ामयाब भी हो जाते हैं। अगर आपने धूम्रपान छोड़ा है तो आपने अपनी सेहत के लिए एक बेहतर क़दम उठाया है। धूम्रपान छोड़ने के फ़ायदे आपको 20 मिनट के अंदर ही मिलने लगते हैं।

इसके साथ ही 48 घंटे के अंदर आपके खून के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर गिर जाता है और वह ऐसे व्यक्ति के स्तर तक पहुंच जाता है जो धूम्रपान नहीं करता। इसका फ़ायदा ये होता है कि आप अधिक उर्जावान महसूस करते हैं।

और लंबी अवधि में आप धूम्रपान छोड़ने से 50 से अधिक बीमारियों से बच जाते हैं। आपकी फ़िटनेस में सुधार होता है, आप आसानी से सांस ले पाते हैं और आपको खाने का स्वाद पहले से ज़्यादा बेहतर भी लगने लगता है।

लेकिन इन फ़ायदों तक पहुंचने का सफ़र आसान नहीं होता। निकोटिन की लत गहरी होती है और उसे छोड़ने के कुछ प्रभाव भी हैं। जैसे बहुत क्रेविंग होती है या आप बेचैनी महसूस करते हैं या फिर आपको सोने में भी परेशानी हो सकती है। धूम्रपान छोड़ने से कुछ लोगों का वज़न भी बढ़ सकता है। धूम्रपान छोड़ने से भूख ज़्यादा लगती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here