न्यूज़लिंक हिंदी। जगमीत सिंह जिनकी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से कनाडा में ट्रूडो सरकार चल रही थी, लेकिन अब जगमीत सिंह ने ट्रूडो सरकार से अपना समर्थन वापस खींचने का ऐलान कर दिया है।
जगमीत सिंह की पार्टी के इस फैसले के बाद से ही ट्रूडो सरकार अब संकट में है, अब ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर जगमीत सिंह हैं कौन और अब ट्रूडो के सामने कौन से विकल्प बच रहे हैं।
अगर मौजूदा समय की बात करें तो जगमीत सिंह कनाडा की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं,उनकी एक पार्टी है जिसका नाम न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी है। बात अगर जगमीत सिंह के बैकग्राउंड की करें तो उनका भारत के पंजाब से सीधा संबंध है। उनका जन्म पंजाब के बरनाला जिले के ठीकरिवाल गांव में हुआ था। उनका परिवार 1993 में ही कनाडा शिफ्ट हो गया था।
जगमीत सिंह की पार्टी ने जस्टिन ट्रूडो की सरकार को 2021 से ही पूर्ण समर्थन दे रही थी, ट्रूडो और जगमीत के बीच हुए इस समझौते को सप्लाई एंड कॉन्फिडेंस के नाम से भी जाना जाता है। इसके तहत ट्रूडो की पार्टी लिबरल को पार्टियां विश्वास मत के लिए समर्थन देती है।
जगमीत सिंह की पार्टी एनडीपी और ट्रूडो की पार्टी के बीच समझौते की कुछ शर्तें तय की गई थीं, ये समझौता संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की सूरत में सरकार को बचाने के लिए ही किया गया था। उस दौरान यह तय किया गया था कि इसके बदले में लिबरल पार्टी संसद में एनडीपी की प्रमुख प्राथमिकताओं का समर्थन भी करेगी।
इन प्राथमिकताओं में कम आय वाले परिवारों के लिए लाभ, नेशनल फार्माकेयर प्रोग्राम और हड़ताल के दौरान दूसरे वर्कर्स के इस्तेमाल को रोकने वाले कानून की बात थी। पिछले महीने कनाडा में दो सबसे बड़े रेलवे ने अपना काम बंद कर दिया। इसके बाद ट्रूडो की कैबिनेट ने इंडस्ट्रियल बोल्ट को बाध्यकारी मध्यस्थता लागू करने का मुख्य निर्देश दिया।
ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर ट्रूडो के पास अब क्या विकल्प बचे हैं, जानकार मानते हैं कि जगमीत सिंह की एनडीपी के समर्थन वापस लेने के ऐलान के बाद अब ट्रूडो के पास ये ही विकल्प बचा है कि वह अपने पद से इस्तीफा दें और देश में जल्दी चुनाव संयुक्त रूप से कराएं। अगर ट्रूडो चुनाव कराने से बचते हैं तो उनको नए सहयोगियों की जरूरत होगी।

