जानिए अब Swiggy ने लॉन्च की ऐसी सर्विस, जो कि सिर्फ 10 मिनट में खाना करेगा डिलीवर

0
274

न्यूज़लिंक हिंदी। अब जानिए Swiggy की फास्ट सर्विस के बारे में जो की सिर्फ 10 मिनट में खाना करेगा डिलीवर। आईपीओ के लिए तैयार स्विगी ने अब 10 मिनट की भोजन डिलीवरी सेवा बोल्ट लांच किया है।

इसका उद्देश्य उपभोक्ता के 2 किलोमीटर के दायरे में लोकप्रिय रेस्तरां से जल्दी से तैयार भोजन पहुंचाना भी मुख्य एहम है। फूड डिलीवरी एग्रीगेटर ने एक बयान में यह मुख्य घोषणा की है।

स्विगी अब ग्राहकों को केवल 10 मिनट में भोजन उपलब्ध कराने का मुख्य वादा कर रही है। इसे शुरुआत में भारत के चुनिंदा शहरों में ही शुरू किया गया है। अब स्विगी ऐप खोलने पर फूड डिलीवरी पेज पर प्रमुखता से बोल्ट का परिचय – 10 मिनट में भोजन लिखा हुआ ही दिखाई देगा।

स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने लिंक्डइन पर इस बात की मुख्य घोषणा की, उन्होंने कहा कि फूड ब्रांड समय, स्वाद और सुविधा की धुरी पर पूर्ण रूप से बनाए गए हैं। और आज कुछ शहर स्विगी फूड के भीतर एक यूनिक मार्केटप्लेस का पहला परीक्षण भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here