डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर, जानिए क्या किया दावा

0
114

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बात फिर दोहराई है।

साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, कुछ ही महीनों में हम भारत-पाकिस्तान, इसराइल-ईरान, डीआरसी-रवांडा और फिर कुछ अन्य के बीच शांति स्थापित करवाने में कामयाब भी रहे हैं।

आगे ट्रंप ने ये भी कहा, अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें तो हमारे पास दो महान नेता हैं और वे इसे रोकने में हमारे साथ पूर्ण सक्षम थे।

और वे एक बड़ी लड़ाई के बीच में थे। अब सभी ने देखा है कि ये बहुत बुरा होने वाला था।

साथ ही वे न्यूक्लियर नेशन हैं और काफ़ी पावरपुल न्यूक्लियर नेशन भी हैं। और आने वाले महीनों और सालों में मेरा प्रशासन सभी के साथ मिलकर काम करना भी जारी रखेगा।

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दावा भी कर चुके हैं। हालांकि अब भारत ने संघर्ष विराम में अमेरिका और ट्रंप की भूमिका को पूर्ण रूप से नकारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here