जानिए क्या चाहते है पाकिस्तान, आईएसआई और एलईटी, पहलगाम हमले पर ओवैसी ने क्या कहा

0
217

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि पाकिस्तान चाहता है कि भारत में हिंदुओं और मुख्य रूप से मुसलमानों के बीच नफ़रत बढ़ाना चाहते हैं।

इसके साथ ही रविवार को महाराष्ट्र के परभणी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले को लेकर उन्होंने कहा कि देश में कश्मीरियों को ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाई जा रही।

और फिर ऐसे वक़्त पर भारत को एक होकर पड़ोसी दुश्मन को संयुक्त रूप से जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही ओवैसी ने कहा, “हमारे देश के प्रधानमंत्री से हम यही कहेंगे कि जब कश्मीर हमारा अटूट हिस्सा है, तो कश्मीरी भी हमारा अटूट हिस्सा हैं…हम उन पर शक कैसे कर सकते हैं। “

आगे उन्होंने कहा, “पाकिस्तान यही चाहता है, आईएसआई यही चाहती है, एलईटी यही चाहता है कि इस मुल्क में हिंदू और मुसलमानों के बीच मुख्य रूप से नफ़रत बढ़े। “

आगे उन्होंने कहा कि भारत सरकार जो कार्रवाई सही समझती है, वो कार्रवाई करे, लेकिन सरकार को भी सोचना चाहिए कि कश्मीरियों के ख़िलाफ़ जो नफ़रत पैदा की जा रही है, वो देश के किये बिल्कुल भी हित में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here