जानिए नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए, साथ ही डायबिटीज होने पर लेवल कितना बढ़ जाता

0
244

जानिए नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए, साथ ही डायबिटीज होने पर लेवल कितना बढ़ जाता, आजकल डायबिटीज एक आम और खतरनाक बीमारी बन गई है।

और हर आयु वर्ग के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं, यहां तक की बच्चों तक में डायबिटीज देखने को भी मिल रही है। इसका मुख्य कारण है लाइफस्टाइल में बदलाव, अनहेल्दी खानपान और फिजिकल एक्टिविटी में कमी। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ब्लड शुगर लेवल पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, लेकिन कई लोगों को अभी तक यही पता नहीं है कि नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल कितना होता है?

इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल कितना बढ़ने पर डायबिटीज मानी जाती है? अगर आप भी नहीं जानना चाहते हैं कि आपका सामान्य ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए, तो यहां जानिए साथ ही यह भी पढ़ें कि डायबिटीज में शुगर लेवल कितना बढ़ सकता है और कब इसे रिस्की भी माना जाता है।

ब्लड शुगर लेवल का आकलन अलग-अलग स्थितियों में किया जाता है, जैसे खाली पेट, खाने के बाद और HbA1c टेस्ट के जरिए

नॉर्मल: 70-99 mg/dL
प्रीडायबिटीज: 100-125 mg/dL
डायबिटीज: 126 mg/dL या इससे ज्यादा

इसके बाद खाने के 2 घंटे बाद (Postprandial Blood Sugar)
नॉर्मल: 140 mg/dL से कम
प्रीडायबिटीज: 140-199 mg/dL
डायबिटीज: 200 mg/dL या इससे ज्यादा

डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल अनकंट्रोल हो सकता है, यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि डाइट, दवाइयों का सही समय पर सेवन, फिजिकल एक्टिविटी और तनाव से पूर्ण रूप से बचे। अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज का इलाज नहीं करा रहा है, तो उनका फास्टिंग शुगर लेवल 200 mg/dL से भी ज्यादा भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here