जानिए क्या अंगोला ने इस्लाम पर लगाई रोक, सारी मस्जिदें भी गिराई गईं, जानिए इस दावे की सच्चाई

0
195

अफ्रीकी देश अंगोला ने इस्लाम पर लगाई रोक, सारी मस्जिदें भी गिराई गईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई है।

इस पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि अफ्रीकी देश अंगोला ने इस्लाम धर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि इस आदेश के साथ ही सारी मस्जिदें भी गिरा दी गई हैं। इस दावे की जाँच पड़ताल की और पाया कि यह दावा पूरी तरह से झूठा है।

इसके साथ ही एक्स पर पूनम केसरी नाम के हैंडल से 3 मिनट 40 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘अफ्रीका के अंगोला में इस्लाम की मान्यता पूरी तरह से हटा दी गई है।

अब पता नहीं, इस्लाम खतरे में आया या नहीं? एक्सपर्ट बताएंगे… जय श्री राम।’ वहीं, वीडियो में कहा जा रहा है कि अंगोला ने इस्लाम धर्म को बैन करते हुए सारी मस्जिदें भी गिरा दी हैं।

और सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गूगल लेंस की मदद से तलाशा। सर्च रिजल्ट में हमें लगभग 11 साल पुरानी कुछ खबरों के लिंक मिले, जो इस दावे को झूठा बताती हैं।

इन लिंक्स के मुताबिक, साल 2013 में भी ऐसी खबरें आई थीं, जिन्हें अंगोला ने झूठा बताया था। मिली जानकारी के मुताबिक, अंगोला सरकार ने इस्लाम धर्म पर प्रतिबंध की खबरों का खंडन किया है।

अंगोला के संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय धार्मिक मामलों के संस्थान निदेश मैनुअल फर्नांडो ने कहा है कि अंगोला में इस्लाम या किसी अन्य धर्म के खिलाफ कोई युद्ध नहीं है।

किसी भी पूजा स्थल को नष्ट करने या बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश बिल्कुल भी जारी नहीं किया गया है।

और इसके साथ ही दक्षिणी अफ्रीकी देश अंगोला के अधिकारियों का ये भी कहना है कि इस्लाम पर प्रतिबंध की दुनिया भर में मीडिया रिपोर्टों को बढ़ा-चढ़ाकर ही पेश किया गया है।

किसी भी पूजा स्थल को बिल्कुल भी निशाना नहीं बनाया जा रहा है, ना ही इस संबंध में कोई भी आदेश जारी हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here