जानिए क्या जलेबी हैं माइग्रेन का कारगर इलाज, किस वक्त खाने से मिलेगा फायदा

0
281

न्यूज़लिंक हिंदी। माइग्रेन का दर्द एक ऐसा दर्द हैं जो बहुत ही ज्यादा काफी गंभीर होता है। जब यह होता है तो आदमी बिल्कुल टूट जाता है। उठना-बैठना, काम करना कुछ भी सही से नहीं हो पाता।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए एक घरेलू उपचार है जो माइग्रेन में काफी राहत देता है। हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. निशांत गुप्ता के मुताबिक माइग्रेन में राहत पाने के लिए एक घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसमें आपको जलेबी का सेवन करना है, लेकिन एक खास वक्त होने पर। ऐसा करने से दवाओं को ज्यादा प्रभावशाली भी बना सकता है।

माइग्रेन से राहत पाने के लिए देसी घी की बनी जलेबी रात में ले आएं। ध्यान यह रखना है कि जलेबी फीकी होनी चाहिए। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इस फीकी जलेबी को अगले दिन सुबह सूरज उगने से पहले ही खाना है। यह उपाय 21-22 दिन तक लगातार करें।एक्सपर्ट का दावा है कि अगर आपको लगातार सिरदर्द रहता है तो भी आप इस उपाय को भी कर सकते हैं।

आपका दर्द कम होने लगेगा और काम में ज्यादा फोकस कर पाएंगे। माइग्रेन का दर्द ऐसा होता है मानो कोई आपके सिर के एक तरफ हथौड़ा मार रहा हो। यह दर्द कुछ स्थितियों में ज्यादा भी हो जाता है। जैसे शारीरिक एक्टिविटी करने पर, तेज रोशनी के संपर्क में आने पर, तेज आवाज से और तेज गंध के कारण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here