जानिए क्या सीमा हैदर की बेटी को मिल पायेगी भारतीय नागरिकता

0
183

जानिए क्या सीमा हैदर की बेटी को मिल पायेगी भारतीय नागरिकता, सचिन और सीमा की बेटी पाकिस्‍तान की नागरिक हैं या भारत की।

सीमा को अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है, उनपर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का मामला भी चल रहा है।

इसके साथ ही भारत में किसी को नागरिकता देने या किसी की नागरिकता समाप्‍त करने के लिए ‘भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955’ में प्रावधान किये गए हैं।

और भारतीय संविधान लागू होने के बाद भारतीय नागरिकता के अर्जन और समाप्ति के बारे में यह एक ऐक्‍ट भी है। और यह अधिनियम भारत में एकल नागरिकता की बात करता है।

और भारत में 5 तरीकों से, जन्म के आधार पर, वंश के आधार पर, पंजीकरण द्वारा, प्राकृतिककरण द्वारा,क्षेत्र के समावेश द्वारा नागरिकता दी जा सकती है। और इसके अलावा, नागरिकता अधिनियम, 1955 में नागरिकता की समाप्ति के आधार भी बताए गए हैं।

लकिन इस तरह से सीमा हैदर और सचिन मीणा की बेटी को नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत नागरिकता मिल सकती थी। लेकिन यहां एक परेशानी यह है कि सीमा हैदर भारत में अवैध तरीके से घुसी हैं।

और अगर माता-पिता अवैध प्रवासी हैं, तो बच्‍चे को नागरिकता मिलने में बढ़ी ही मुश्किल हो सकती है। हालांकि, कुछ दिनों बाद वह नागरिकाता के लिए आवेदन कर सकती है, लेकिन अभी उनकी बच्‍ची को भारत की नागरिकता के लिए इंतजार भी करना पड़ेगा।

इसके साथ ही सीमा हैदर ने मंगलवार को एक बेटी को जन्म दिया। और सीमा ने दो साल पहले अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और धर्म परिवर्तन कर गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं जिसके साथ अब वह शादी करने का दावा करती हैं।

और दंपती के अधिवक्ता ए पी सिंह ने बताया कि सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सुबह चार बजे बेटी को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here