जानिए आखिर क्यों बार-बार पेशाब आता है, जानें उसका कारण, लक्षण और घरेलू इलाज

0
270

जानिए आखिर क्यों बार-बार पेशाब आता है, अगर आप रात को नींद में जाग-जाग पेशाब करने जा रहे हैं या पेशाब आने पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

तो समझ लीजिए आप बार-बार पेशाब आने की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आइए ऐसे में जानते हैं, बार-बार पेशाब आने के कारण, लक्षण क्या है और कौन से घरेलू उपचारों से निजात पाई जा सकती है।

बार-बार पेशाब आने का कोई एक कारण नहीं है। ये भी बता दें, बार-बार पेशाब आना किडनी की बीमारी से लेकर कई अन्य वजहों से भी आ सकता है।

वहीं अगर हम बात आयुर्वेद की करें, तो शरीर में कफ और वात के असंतुलन के कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या भी पैदा होती है। और पहले हम जानते हैं कि बार-बार पेशाब आने के अन्य संभावित कारण कौन से हैं।

बार-बार पेशाब आने की समस्या अक्सर टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज मरीजों में देखने को मिलती है। ये भी बता दें, बार-बार पेशाब आना डायबिटीज मरीजों में एक आम लक्षण माना गया है।

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। ये भी बता दें, गर्भाशय मूत्राशय पर दबाव डालता है, जिसकी वजह से बार-बार पेशाब आता है।

और इसके अलावा मूत्र पथ के संक्रमण, बढ़े हुए प्रोस्टेट या फिर किसी मेडिसिन के साइड इफेक्ट्स के कारण,हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी बार-बार पेशाब आने की समस्या लोगों में देखने को मिलती है।

और अगर आपको लगता है कि, बार-बार पेशाब आने की वजह सिर्फ शारीरिक बीमारी होती है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, मनोवैज्ञानिक कारणों से भी व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

साइंस ने माना है कि कई बीमारी के मानसिक कारण भी हो सकते हैं। कई बार लोगों को डर या टेंशन में पेशाब आ सकता है। और वहीं कुछ लोगों की आदत में बार- बार बाथरूम जाने की होती है, ऐसे में उन्हें लगता है कि पेशाब करके ही बाहर जाते हैं, हालांकि उन्हें प्रेशर के साथ पेशाब आता नहीं है, फिर वह बाथरूम की ओर खींचे चले जाते हैं।

अगर आपके पेशाब का रंग हल्का पीला न होकर गहरा पीला है, तो इसका मतलब ये है कि आपको पानी की कमी है। और ऐसे में डॉक्टर ज्यादा पानी पीने और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

पेशाब का रंग यदि लाल है, तो समझ लीजिए खतरे की बात है। दरअसल पेशाब का रंग लाल यूरिन में रक्त की मौजूदगी का सूचना दे सकता है।

ऐसे में डॉक्टर से जरूर चेक करवाएं। वहीं गुर्दे की पथरी, संक्रमण, अंदरूनी चोट, गर्भाशय, प्रोटेस्ट ग्रंथि के कारण या फिर रक्तमेह के कारण भी पेशाब का रंग लाल हो सकता है।

अगर आपका पेशाब गहरा लाल या काला रंग का आ रहा है, तो समझ लीजिए कि इस तरह के पेशाब का रंग शरीर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इस रंग का पेशाब आने का कोई एक कारण से नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य कारण है।

लीवर की खराबी, लीवर में गंभीर संक्रमण, हेपेटाइटिस, ट्यूमर, मेलानोमा, सिरोसिस से संक्रमित लोगों को इस रंग के पेशाब आने की समस्या होती है।

अगर आपका पेशाब नारंगी रंग का दिखता तो इसका मतलब ये है कि आप किसी दवाई का बहुत ज्यादा सेवन कर रहे हैं या फिर प्राकृतिक साइट्रस एसिड युक्त पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। हालांकि नारंगी रंग का पेशाब आना भी चिंता का विषय है। और जिसकी जांच करा लेनी चाहिए।

बार-बार पेशाब आने की समस्या आपको सबसे पहले रात में महसूस होगी. जिसमें लोगों को नींद से उठकर बार- बार पेशाब के लिए जाना पड़ जाता है.

बार-बार पेशाब आने का एक और लक्षण ये है कि जब व्यक्ति पेशाब करने जाता है, तो उसे यूरिन पास करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है अंत में बूंद-बूंद कर यूरिन पास होता है। वहीं पेशाब करने के बाद ऐसा लगता है, जैसे अभी भी पेशाब शरीर में बाकी रह गया है।

बार-बार पेशाब आने का एक लक्षण ये भी है कि व्यक्ति का कंट्रोल अपने यूरीन पर नहीं होता है। और यानी की ज्यादा देर तक पेशाब नहीं रोक पाता है।

कई बार व्यक्ति पेशाब करने के बाद दर्द को महसूस करते हैं। अगर आपको भी यूरिन पास होने के बाद दर्द हो रहा है, तो समझ लीजिए ये प्रथम लक्षण भी हो सकता है।

अगर आप बार-बार पेशाब के समस्या से जूझ रहे हैं, तो उन चीजों को खाना अवॉइड करें, जिसमें शक्कर यानी चीनी की मात्रा ज्यादा है। बता दें, ज्यादा मीठा खाना मूत्र के रास्ते में बैक्टीरिया को जन्म देते हैं, जिससे यूरिन इन्फेक्शन फैलता है। ऐसे में केक, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक, मिठाई अवॉइड करें।

अगर आपको सुबह कॉफी पीने की आदत है, तो इसे छोड़ दीजिए। दरअसल बार-बार पेशाब आने की समस्या के दौरान कॉफी यूरिन इन्फेक्शन को बढ़ाने का कार्य करेगा। इसके बजाय आप हर्बल टी पी सकते हैं।

अगर आप अपना शरीर स्वस्थ चाहते हैं और पेशाब आने की समस्या से छुटकारा चाहते हैं, तो अपने भोजन को सादे भोजन में परिवर्तित कर दीजिए। ऐसा खाना बिल्कुल न खाएं, जिसमें मिर्च- मसाला हो. इसी के साथ शराब पीना अवॉइड कीजिए।

इसके साथ ही पतंजलि के विशेषज्ञों ने कहा है जो पेशाब बार-बार आने से परेशान हैं, उन्हें दही का सेवन करना चाहिए। बता दें, दही में प्रोबायोटिक होता है जो खतरनाक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। ऐसे में दही का सेवन करने से काफी हद तक राहत मिलेगी।

विशेषज्ञों का कहना है, कि अगर आप रोजाना एक ग्लास पानी में दो चम्मच आंवले का रस मिलाकर पीते हैं, तो आपको बार- बार पेशाब आने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। और इसका ड्रिंक का फायदा आपको कुछ दिनों बाद दिखने लगेगा।

अगर आप रात में बार- बार उठकर पेशाब करने जाते हैं और परेशान हो चुके हैं। तो सेब का सेवन करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आप रात को सोने पहले या सुबह उठकर सेब का सेवन कर सकते हैं।

शरीर के लिए केला काफी लाभकारी है, जो बार- बार पेशाब आने की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है, ऐसे में दिन में दो केले जरूर खाएं।

घरेलू इलाज में मेथी के बीज का काफी उपयोग किया जाता है। ऐसे में अगर आप बार- बार पेशाब आने की समस्या से राहत चाहते हैं, तो मेथी के बीज को हल्की आंच पर गर्म करके डायरेक्ट खाने की सलाह दी जाती है। कुछ दिनों बाद आपको इसका नतीजा देखने को मिलेगा।

शरीर के अंदर जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने की कोशिश करें।

और डॉक्टर अक्सर हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं और हरी सब्जियों में पालक काफी गुणकारी है। ऐसे में अगर आप अपने खाने में पालक शामिल करते हैं, तो आपको बार- बार पेशाब आने की समस्या से राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here