न्यूज़लिंक हिंदी। कोलकाता में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आपको बता दे की महिला की पहचान 32 साल की प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट संहित पॉल और मृतक की पहचान फोटोग्राफर सार्थक दास के रूप में हुई है। दरअसल, ये वारदात उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुई जिसमें उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैमिली फोटो शेयर की थी। आरोपी महिला तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। वारदात से पहले मृतक सार्थक दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटरहाफ, लव ऑफ माय लाइफ और फैमिली जैसे हैशटैग के साथ अपनी, संहित पॉल और बेटे की तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि फैमिली हैशटैग वाली फोटो अब दिख नहीं रही है।

दमदम इलाके स्थित फ्लैट में रहते थे दोनों
संंघति पॉल पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है और वह दमदम इलाके स्थित फ्लैट में सार्थक दास नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। सार्थक दास पेशे से फोटोग्राफर था। बुधवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे नाराज संघति ने अपना आपा खो दिया और सार्थक के पेट में चाकू घोंप दिया। संघति यहीं नहीं रुकी उसने सार्थक के चेहरे पर भी चाकू से वार किया। इससे उसकी जान चली गई।
ये भी पढ़े : ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने दी चेतावनी, बोले- अगर ब्रिटेन में नफरत फैलाने की कोशिश की तो रद्द होगा वीजा
डेढ़ साल से साथ थे दोनों, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
सार्थक दास फोटोग्राफर होने के साथ कैब ड्राइवर भी था। सार्थक और संघति की दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट पर हुई थी। बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। खास बात ये है कि आरोपी संघति की पहली शादी से एक बेटा भी था जो उनके साथ ही रहता था।
दोनों के बीच झगड़े हो गए थे आम
हालांकि इन दोनों के बीच कई बातों को लेकर झगड़े होते रहते थे। बुधवार को संहित पॉल ने इसी गुस्से में सार्थक दास को कई बार चाकू से गोदा। इसके बाद खुद ही पुलिस को फोन करके क्राइम की जानकारी देते हुए बुला लिया। फोन कॉल आने के बाद कोलकाता के उत्तर 24 परगना में स्थित दमदम इलाके में इस कपल के फ्लैट में पहुंची।

