कोलकत्ता में अगले दो दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। और यहां कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
इतना ही नहीं बारिश के साथ-साथ इन इलाकों में आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है। और इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और हवाओं को बताया जा रहा है।
इसके चलते कई इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। शनिवार और रविवार को पश्चिम बंगाल के एक दो नहीं बल्कि कई जगहों का मौसम बिगड़ने के पूर्ण आसार हैं।
और इतना ही नहीं कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में IPL के 18वें सीजन का पहला मैच 22 मार्च, शनिवार को होने वाला है।
कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु करने वाले हैं, लेकिन कोलकाता में भी शुक्रवार को बारिश हुई और अब अलगे दो दिन के लिए भी आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट भी हुआ है। और ऐसे में मैच में खलल पड़ सकती है।
ये भी बता दें कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल, बर्दवान, जलपाईगुड़ी, कालिमपोंग, दार्जिलिंग, बिश्नुपुर, बांकुरा, अशोकनगर, बहरामपुर समेत कई इलाकों के लिए दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश के पुरे आसार बने हुए हैं।
और इस दौरान इन इलाकों में तेज बारिश भी होगी। और इसके साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।