न्यूज़लिंक हिंदी, कोलकाता। तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बताया की ने शाहजहां शेख को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। आज सुबह यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया गया। बता दे कि नेता शेख प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की टीम पर हमले के बाद से फरार था। पुलिस ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को बशीरहाट की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
उच्च न्यायालय ने दिया था निर्देश
जानकारी के लिए बता दे कि उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि संदेशखाली में महिलाओं पर यौन अत्याचार और जमीन हड़पने के मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस के अलावा सीबीआई और ईडी भी गिरफ्तार कर सकती है। वहीं राज्य महाधिवक्ता की अर्जी पर अदालत ने 26 फरवरी को जारी अपने आदेश को स्पष्ट किया, जिसमें पुलिस को शेख की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था।
14 दिन की हिरासत की मांग की
पुलिस ने बताया कि शाहजहां शेख उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और 14 दिन की हिरासत की मांग की। लेकिन अदालत ने दस दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी।
ये भी पढ़ें : Israel Hamas War: इजरायल ने फलिस्तीनियों पर किया बड़ा हमला, 250 लोग घायल, लगभग 50 की मौत

