Kolkata : जाने माने बंगाली अभिनेता Manoj Mitra अस्पताल में हुए भर्ती, हालत बेहद गंभीर

0
116

न्यूज़लिंक हिंदी। कोलकाता के जाने माने बंगाली अभिनेता और प्रख्यात रंगकर्मी मनोज मित्रा को बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है , उनकी हालत बेहद गंभीर है।

अस्पताल के अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिनेता को सांस लेने में बहुत ही ज्यादा दिक्कत, सोडियम-पोटैशियम का स्तर बिगड़ने तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों के कारण ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभिनेता का उपचार कर रहे चिकित्सकों में से एक ने रविवार शाम को ये भी कहा, मित्रा की हालत अभी भी काफी गंभीर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। तपन सिन्हा की ‘बंचरामेर बागान’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर मित्रा ने जाने-माने निर्देशक सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘घरे बाइरे’ और ‘गणशत्रु’ में भी काफी अच्छा काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here