Kota: शिव बरात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आये 14 बच्चे

बता दे कि आज महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही शिव बरात के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। करंट की चपेट में आने से करीब 14 बच्चे झुलस गए हैं।

0
594

न्यूज़लिंक हिंदी, राजस्थान। कोटा शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। बता दे कि आज महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही शिव बरात के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। करंट की चपेट में आने से करीब 14 बच्चे झुलस गए हैं।

जानकारी अनुसार यह हादसा कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब हुआ। शिव बरात में कई बच्चे धार्मिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान एक झंडा हाइटेंशन लाइन से टच हो गया। जिस वजह से यह हादसा हो गया। घटना के बाद एकाएक अफरा-तफरी मच गई। तत्काल बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल ले जाया गया। वहां एक बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है। घायल बच्चों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचे आयोजकों की पिटाई कर दी है।

ये भी पढ़ें :Delhi: AAP ने लॉन्च किया ‘संसद में भी केजरीवाल’ कैंपेन, CM बोले- दिल्ली वालों का बेटा बनकर काम किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। यह क्यों हुआ, इसकी जांच करवाई जाएगी। सभी लोग फिलहाल बच्चों के इलाज में लगे हुए हैं। एक बच्चा गंभीर है। रेफर करने की जरूरत पड़ेगी तो वह भी किया जाएगा। बच्चों को हरसंभव सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराया जाएगा।

आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया एक बच्चा 70 प्रतिशत और एक 50 प्रतिशत झुलस गया है। शेष बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बच्चों की उम्र नौ से 16 साल बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here