कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर हुई सस्पेंड, चंडीगढ़ एयरपोर्ट के इस कांड में आगे जानिए

0
178

न्यूज़लिंक हिंदी। कंगना को थप्पड़ मारने वाली सिपाही का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। मामले में कुलविंदर का बयान मुख्य रूप से सामने आया है, वो कंगना के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से आहत थी।

वहीं कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने के साथ गाली भी दी है। महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

कंगना रनौत मंडी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद गुरुवार को दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची। सिक्योरिटी चेक के बाद कंगना अपनी सहयोगी के साथ वेटिंग एरिया में बैठी हुई थीं।

इसी दौरान सीआईएसएफ की महिला सिपाही कुलविंदर कौर वहां आई। कंगना ने वर्दी में होने के कारण उसे सहज लिया और सोचा कि शायद वह उनके साथ मुलाकात के लिए आगे बढ़ रही है। इसी दौरान कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर कंगना को थप्पड़ मार दिया।

कंगना जब तक कुछ समझ पाती उनके साथ मौजूद स्टाफ ने महिला सिपाही को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला सिपाही को हिरासत में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here