Kundarki By Election Result : मतगणना हुई जारी, BJP प्रत्याशी रामवीर सिंह सपा के रिजवान से निकले आगे, बधाई हुई शुरू

0
169

न्यूज़लिंक हिंदी। मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव के वोटों की गिनती आज पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एडीएम प्रशासन गुलाबचंद ने बताया कि सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है। इस चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा से रामवीर सिंह, सपा से मोहम्मद रिजवान, बसपा से रफतउल्ला, आजाद समाज पार्टी से चांद बाबू और एआईएमआईएम से मोहम्मद वारिस प्रत्याशी हैं।

परिणाम को लेकर मुरादाबाद समेत यूपी भर में उत्सुकता है। दोपहर 2 बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी और कुंदरकी को नया विधायक मिलेगा। कुंदरकी विधानसभा के उप चुनाव में अब.तक चार राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 18086 मतों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवान से आगे चल रहे हैं।

चार राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी रिजवान को लगभग 2815, बसपा के रफत उल्ला को सिर्फ 121, भाजपा के रामवीर सिंह को कररब 20991, चांद बाबू को करीब 1232 वोट मिले हैं। अब तक कुल 26248 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।

अपनी जीत के लिए भाजपा भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह आश्वस्त भी नजर आए। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के कार्यकर्ताओं, हर धर्म-जाती की मेहनत का नतीजा है। उन्हें ही इसका श्रेय पूर्ण रूप से जाता है। हाजी रिजवान के गांव में दो बूथ है, उनमें एक बूथ पर आगे हूं। दूसरे बूथ पर लगभग बराबरी है। मैं सभी बुथों पर चुनाव जीत रहा हूं। 50 हजार से अधिक वोट से जीत भी दर्ज करूंगा।

कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव में मतों की गिनती मंडी समिति में मुख्य रूप से चल रही है। प्रथम राउंड की मतगणना में सपा के रिजवान को 383, बसपा के रफतउल्ला को 32, भाजपा के रामवीर सिंह को 3777 वोट मिले हैं। कुल 4828 वोटों की गिनती भी पूरी हो गई। 32 राउंड तक मतगणना पूर्ण रूप से चलेगी। हर राउंड में 14 टेबल पर मतगणना भी होगी। 32 राउंड के बाद अधिकृत रूप से परिणाम की घोषणा भी होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here