न्यूज़लिंक हिंदी। लद्दाख में एक बढ़ा दर्दनाक हादसा,दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंकों के साथ अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया। इस दौरान सेना के 5 जवानों की मौत हो गई।
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लद्दाख में टैंक को नदी पार कराया जा रहा था। यह रूटीन एक्सरसाइज थी। इस बीच अचानक नदी में सैलाब आ गया और सेना के 5 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ जवानों के घायल होने की भी मुख्य सूचना है। इस मामले में अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक सेना के जवान टैंकों के साथ मुख्य अभ्यास कर रहे थे। दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पर करते समय अचानक से जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से टैंक पानी के भीतर ही फंस कर रह गया। इस हादसे में 5 जवानों के जान चली गई। वहीं कई जवान घायल भी बताए जा रहे हैं।

