न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सवाल है कि क्या नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे। यह भी खबर थोड़ी देर में सामने आ जाएगी। हालांकि ललन सिंह ने इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े : Himachal Pradesh: 14 साल के नाबालिक लड़के से 28 साल की महिला ने रचाई शादी, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
इस बैठक को लेकर दिल्ली पहुंचे जेडीयू नेताओं का कहना है कि जो हमारे नेता निर्णय लेंगे हमलोग उनके साथ है। बिहार ही नहीं बल्कि देश टकटकी लगाकर नीतीश कुमार की ओर देख रहा है। एबीपी न्यूज़ के एक सवाल पर कि इंडिया गठबंधन के साथ नीतीश कुमार रहेंगे या नहीं? क्या असमंजश की स्थित में हैं? इस पर जेडीयू नेताओं ने कहा कि ऐसा नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने तो कहा ही है कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। आपलोग क्या चाहते हैं कि एनडीए में जाएं इस पर कहा कि यह मैं कैसे कह सकता हूं, लेकिन नीतीश कुमार का जो निर्णय होगा हम लोग उनके साथ है। इंडिया कमेटी में जगह नहीं दी गई लेकिन बुलाकर दिया जाएगा पद।
‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो’ के नारे लगे
ललन सिंह की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अब नीतीश कुमार ने इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है। दिल्ली में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोश में नारा लगाया। कहा, ”देश का प्रधानमंत्री कैसा हो’ नीतीश कुमार जैसा हो’। और ललन सिंह में कोई अंतर नहीं है। इसलिए बदला गया है कि देश में लोकसभा का चुनाव है। इंडिया गठबंधन की मजबूरी है कि वो लोग नीतीश कुमार को लेकर चलें। अभी जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस वक्त दिल्ली में चल रही है।

