ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पीएम मोदी के बर्थडे पर बटेगा लंगर, बटेगा 4 हजार किलो का शाकाहारी लंगर

0
106

न्यूज़लिंक हिंदी। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के गद्दी नशीन सैय्यद अफशान अली चिश्ती ने कहा कि हम पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ करेंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम के जन्मदिन के अवसर पर दरगाह शरीफ में 4 हजार किलो का शाकाहारी लंगर बंटवाया जाएगा, इस दौरान देश के धार्मिक स्थलों, गुरुओं और हमारे आस-पास के गरीब लोगों को भी लंगर सेवा दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार , ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर देशभर से हर धर्म और समुदाए के लोग आते हैं। अजमेर स्थित दरगाह को भारत में मुसलमानों का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल माना जाता है।

वहीं पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर दरगाह पर जोरशोर से तैयारियां भी चल रही हैं। 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा। वहीं दरगाह में मुगल शाही अकबरी डेग में लंगर को बनवाया जाएगा। इस डेग में बना लंगर जायरीन के लिए बहुत खास होता है। ऐसा पहली बार होगा जब दरगाह में किसी पीएम का जन्मदिन इतने बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here