राम मंदिर आंदोलन के अगुआ लालकृष्ण आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानें किस वजह से रद्द की यात्रा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने बताया कि उनके राम मंदिर समारोह में शामिल होने की संभावना न के बराबर है।

0
325

न्यूज़लिंक हिंदी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने बताया कि उनके राम मंदिर समारोह में शामिल होने की संभावना न के बराबर है। माना जा रहा है कि ठंड की वजह से एलके आडवाणी ने अपनी अयोध्या यात्रा रद्द की है। इससे पहले खबर थी कि एलके आडवाणी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े: Ayodhya: राम मंदिर परिसर पहुंचे ये फ़िल्मी सितारें, अयोध्यावासियों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में ही निकाली गई थी राम रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे थे। उन्हीं के नेतृत्व में साल 1990 में भाजपा ने गुजरात के सोमनाथ से राम रथयात्रा शुरू की थी। ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे से लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन को आम जनमानस में चर्चित कर दिया था। यही वजह रही कि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार और अन्य पदाधिकारी खुद लालकृष्ण आडवाणी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता देने उनके आवास गए थे।

ऱथयात्रा से ही भाजपा ने जनमानस के बीच बनाई थी पहचान
आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। एक समय भाजपा के लोकसभा में सिर्फ दो सांसद थे, लेकिन राम मंदिर आंदोलन और लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई रथयात्रा से भाजपा ने देश की आम जनता के बीच ऐसी जगह बनाई कि आज वह देश की सबसे बड़ी और सबसे ताकतवर राजनीतिक पार्टी है।

ये भी पढ़े: Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे पीएम मोदी, अयोध्या में उत्सव का माहौल

बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा था कि ‘लालकृष्ण आडवाणी जिनकी उम्र 96 साल और मुरली मनोहर जोशी जो कि 90 वर्ष के हो जाएंगे, उनसे उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर अनुरोध किया गया था कि राम मंदिर के अभिषेक में शामिल न हों। दोनों से अनुरोध किया गया है और उन्होंने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here