न्यूज़लिंक हिंदी। अगर आपको रात में आठ से नौ घंटे सोने के बाद भी दिन में नींद आती है। तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। खाना और पानी की तरह ही नींद भी हमारी अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इंसान को अच्छी तरह से काम करने के लिए कम से कम सात घंटे की नींद की जरूरत होती है और कई लोग नींद ना आने की समस्या से पीड़ित होते हैं तो वहीं कई लोगों को बहुत ज्यादा नींद आती है। और ये दोनों ही स्थितियां हमारे हेल्थ के लिए अच्छी नहीं हैं।
जानें बार-बार क्यों आती है नींद
आपको बता दें कि हर वक्त नींद आने की समस्या को हाइपरसोमनिया कहा जाता है। इस बीमारी में आपको रात में देर तक सोने के बाद भी दिन के समय भी नींद महसूस होती है। इस वजह से आपका कामकाज भी प्रभावित होता है। यह समस्या ज्यादा शराब पीने, तनाव और अवसाद की वजह से भी होती है। इस समस्या से पीड़ित लोग कई बार नींद को भगाने के लिए चाय-कॉफी का अधिक सेवन करने लगते हैं जिससे उन्हें कई और परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
दिन में पर्याप्त पानी पिएं
बता दें कि नियमित रूप से पोषक तत्वों से खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर अच्छा रहता है। आपकी डाइट में प्रोटीन, विटामिन्स और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा संतुलन होना चाहि। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन का शरीर पर चीनी और कैफीन के समान प्रभाव पड़ता है। अपने बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में पर्याप्त पानी पिएं।
रात में अच्छी नींद आती
आपको बता दें कि कसरत करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह आपके शरीर को फिट रखने के साथ ही तनाव को भी दूर करने का काम करता है। सुबह कसरत करने से आपको रात में अच्छी नींद आती है। इससे आप बिल्कुल फ्रेश महसूस करेंगे।

