यूपी के इस शहर में हैंडपंप से निकली शराब… पुलिस भी पड़ गई हैरत में, जानें पूरा मामला

पुलिस की टीम ने दबिश देकर हजारों लीटर लहन नष्ट किया। इसके साथ ही 500 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गयी।

0
227

न्यूज़लिंक हिंदी, झांसी। परगहना कबूतरा डेरा पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर हजारों लीटर लहन नष्ट किया। इसके साथ ही 500 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, एसपीआरए गोपीनाथ सोनी, पुलिस क्षेत्राधिकार हरिमोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पाण्डे ने पुलिस बल के साथ परगहना कबूतरा डेरा पर दबिश दी।

पुलिस छापें के दौरान सोमवार यानी आज दोपहर कबूतरा डेरा पर 3000 हजार लीटर लहन नष्ट किया। 500 लीटर अवैध शराब सहित शराब बनाने वाले उपकरण, ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाने ले गए।

उसी वक़्त यहां एक हैंडपंप नजर आया और परेशान करने की बात ये है कि जैसे ही हैंडपंप को चलाया गया उसमें से पानी की जगह शराब निकलती हुई पायी गयी। फिलहाल पुलिसकर्मियों ने इसकी जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : गाजीपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आई मिनी बस, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here