फिल्मी स्टाइल में शराब तस्कर ने  3 टायरों पर भगाई जीप, गुजरात पुलिस 50 किमी पीछा करते पहुंची डूंगरपुर

0
362

न्यूज़लिंक हिंदी। तस्कर गुजरात से शराब से भरी जीप चलाकर 50 किमी दूर डूंगरपुर पहुंचे ही  थे, इस दौरान शराब से भरी जीप का पिछला टायर भी फट गया, लेकिन तस्कर नहीं रुके।  हैरानी की बात तो ये थी कि जीप 15 किलोमीटर तक 3 टायरों पर दौड़ती हुई डूंगरपुर पहुंची गई।

डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को शहर के नवाडेरा रोड पर शराब से भरी एक जीप और उस पर सवार एक वृद्ध को हिरासत में भी ले लिया।  तस्कर गुजरात से शराब से भरी जीप चलाकर 50 किमी दूर डूंगरपुर पहुंचे ही थे।  इस दौरान शराब से भरी जीप का पिछला टायर भी फट गया, लेकिन तस्कर बिलकुल नहीं रुके।  हैरानी की बात तो ये थी कि जीप 15 किलोमीटर तक 3 टायरों पर दौड़ती हुई डूंगरपुर पहुंची।

ये भी पढ़ें: Dunki Drop 5: रिलीज से पहले शाहरुख खान ने शेयर की ‘ओ माही’ सॉन्ग की झलक, स्वैग देख दिल हार बैठे फैंस

मुखबिर से मिली टिप के बाद शराब तस्करों को पकड़ने के लिए गुजरात पुलिस ने नाकेबंदी कर दी, लेकिन मेगरेज से अहमदाबाद की ओर जा रहे जीप सवार तस्कर नाकेबंदी देख यूटर्न ले लिया।  यह देख पुलिसकर्मियों ने उनकी जीप का पीछा किया और पीछा करते-करते 35 किलोमीटर की दूर निकल गए।  लेकिन जीप सवार तस्कर वाघपुर, पांडुडी और टेकवा होते हुए रेटा से राजस्थान में प्रवेश कर गए।

गुजरात पुलिस ने जीप को जब्त कर जीप में बैठे एक बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया,सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।  फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने शराब से भरी जीप को जब्त कर लिया है।  कोतवाली सीआई सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के जरिए गुजरात पुलिस से चर्चा कर जैसे निर्देश मिलेंगे उस अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इस चेज में बोर्डर क्रॉस करने से पहले तस्करों की जीप का एक टायर फट गया, पुलिसकर्मियों ने सोचा कि अब जीप रुक जाएगी, लेकिन टायर फटने के बाद भी तस्कर डिस्क पर जीप दौड़ाते रहे और रेटा से करीब 15 किमी 3 टायर पर चलने के बाद जीप डूंगरपुर शहर के नवाडेरा रोड पर रुक गई और तस्कर जीप छोड़कर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here