पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार की राजधानी पटना में 1 करोड़ की शराब जब्त नप गए SHO और दारोगा

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार की राजधानी पटना में 1 करोड़ की शराब जब्त हुई है। बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही शराबबंदी कानून को वापस नहीं लेने की घोषणा करते हुए इसके प्रभाव जानने के लिए एक सर्वे कराने का एलान किया है

0
175

न्यूज़लिंक हिंदी। पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार की राजधानी पटना में 1 करोड़ की शराब जब्त हुई है। बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही शराबबंदी कानून को वापस नहीं लेने की घोषणा करते हुए इसके प्रभाव जानने के लिए एक सर्वे कराने का एलान किया है, लेकिन दूसरी ओर शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल पटना के दीघा थाना से पुलिस और आबकारी विभाग ने एक करोड़ की शराब बरामद की है। बताते चलें कि, नशामुक्ति दिवस के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में हम कभी शराबबंदी वापस नहीं लेंगे।

 

लेकिन पटना में पुलिसकर्मियों पर ही शराब चोरी का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद एसएसपी ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया है जबकि दारोगा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला राजधानी के दीघा थाना क्षेत्र का है। यहां थाने की बैरक से शराब बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इसे खपाने की तैयारी थी लेकिन इससे पहले किसी ने एसएसपी को इसकी शिकायत कर दी। तब यह बड़ी कार्रवाई हुई है।

ये भी पढ़े : सिर की 12 हड्डियां और पसलियां 6 जगह टूटीं, हेड इंजरी के बाद ज्यादा खून बहने से गई MBBS स्टूडेंट की जान

दरअसल दो दिन पहले पटना के दीघा थाना क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपए का शराब बरामद हुआ था। यहां पंजाब से लाई जा रही करीब एक हजार कार्टन शराब पुलिस ने जब्त किया। इसके साथ ही पुलिस ने एक ट्रक और 6 पिकअप वैन भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर शराब की इस बड़ी खेप को खपाने की तैयारी थी।

एक तरह पुलिस शराब बरामदगी को बड़ी कामयाबी मान रही थी वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने शराब की चोरी कर बैरक में छुपा कर रखा था। इसकी शिकायत किसी ने एसएसपी से की, तब पटना एसएसपी ने एसपी सिटी को दीघा थाने की तलाशी लेने के लिए कहा। एसपी सिटी ने जब दीघा थाने के बैरक की तलाशी करवाई तो वहां से जब्त शराब की बोतल बरामद हुई।

विपक्ष ने सरकार पर साध निशाना
विपक्ष शराबबंदी कानून के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौत को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है। इस सर्वे के जरिए सरकार विपक्ष को जवाब देना चाह रही है। इस बीच, प्रदेश में लगातार शराब बरामदगी के बाद यह सवाल भी उठाया जाता रहा है कि अगर शराबबंदी लागू है तो शराब की खेप प्रदेश के गांव तक कैसे पहुंच जा रही है। इधर, पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक ट्रक और गोदाम से करीब एक करोड़ रुपए कीमत की शराब बरामद की गई है। इस दौरान ट्रक और चार पिकअप वैन भी जब्त की गई है। पुलिस का मानना है कि नए साल को लेकर शराब जुटाई जा रही थी। सभी शराब पंजाब से लाई गई है।

ये भी पढ़े : Bihar News : स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर छुट्टी में कटौती तो नीतीश सरकार पर बरसे गिरिराज, बोले- नीतीश को उठाना पड़ेगा खामियाजा

दीघा एसएचओ सस्पेंड
शराब मिलने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से दीघा थाने के थानेदार रामप्रीत पासवान को सस्पेंड कर दिया जबकि दारोगा फूल कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही थाने के एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने कहा ये गंभीर अपराध
मामले में एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा की शुरुआती जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत मिलने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। एसएसपी ने कहा कि जहां कहीं भी पुलिसकर्मियों की शराब में संलिप्ता की बात सामने आएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here