LIVE: ‘रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण, PM मोदी बोले यह क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला’

0
331

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10.45 बजे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। यहां से पीएम मोदी राम मंदिर पहुंचे। यहां वे राम मंदिर में पीतांबर वस्त्र धारण कर पहुंचे। उन्होने धोती और कुर्ता पहना। साथ ही गले में सफेद रंग का पटका भी डाला। पीएम मोदी प्रभु श्रीराम के लिए चांदी का छत्र लेकर पहुंचे, जिसे उन्होंने पुजारी को सौंपा। पीएम मोदी के अलावा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम।

पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर गर्भगृह में पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान भी शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here