पाकिस्तान से आई लापता अंजू की मिली लोकेशन,क्या नसरुल्लाह की फातिमा के साथ अरविंद करेंगे सुलह

0
236

न्यूज़ लिंक हिंदी। अंजू का कहना है, वह अपने बच्चों के लिए आई है। अंजू के ऊपर भारत में उनके पति अरविंद ने मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले अरविंद कह चुके थे कि वह अंजू को स्वीकार नहीं करने वाले। लेकिन अब उनका एक नया इंटरव्यू आया है। इसमें वह अंजू को वापस स्वीकार करने के लिए तैयार दिख रहे हैं। हालांकि, इसमें भी पेच है।

अंजू ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया और फातिमा बन गई। अंजू ने जब नसरुल्लाह से निकाह किया, तब तक उन्होंने अरविंद से तलाक नहीं लिया था। ऐसे में अरविंद ने अंजू और नसरुल्लाह पर मुकदमा दर्ज करा दिया।अरविंद ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इसमें जब उनसे पूछा गया कि क्या वह केस वापस ले सकते हैं तो उनका कहना था कि अब यह बच्चों पर निर्भर करता है।

अरविंद ने कहा, बच्चों से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने अंजू से मुलाकात करने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा, हम बातचीत करेंगे और बच्चे जैसा कहेंगे वैसा करेंगे। बच्चे अगर कहेंगे तो एप्लीकेशन रद्द किया जा सकता है। आगे का फैसला बच्चों पर निर्भर करता है। इसके अलावा उनसे जब पूछा गया कि क्या अगर अंजू आना चाहें तो वह अपनाने को तैयार हैं? इस पर भी उन्होंने कहा कि इसकी राय बच्चों से ली जाएंगी, बच्चे अगर कहते हैं तो अपना लेंगे।

अब किसके साथ रहेंगी अंजू अरविंद या नसरुल्लाह

अंजू अरविंद के साथ रहेंगी या नहीं यह आने वाला वक्त बताएगा। हालांकि, अभी तक अंजू नसरुल्लाह के साथ अपने संबंधों को पर्सनल बताती रही है। अंजू का कहना है कि वह नसरुल्लाह के साथ रहना चाहती है। भारत आने को लेकर वह बच्चों को वजह बताती हैं। अंजू का कहना है कि वह बच्चों के लिए यहां आई हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट यह भी है कि अंजू का वीजा पाकिस्तानी सरकार ने नहीं बढ़ाया था, जिस कारण उन्हें मजबूरी वापस आना पड़ा। नसरुल्ला के परिवार के मुताबिक वह अंजू के साथ दुबई जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here