न्यूज़लिंक हिंदी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। राजीव रंजन (ललन) सिंह मुंगेर से और लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं इसके अलावा सुनील कुमार बाल्मिकी नगर से लड़ेंगे। सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर लड़ेगे। झांझारपुर से रामप्रीत मंडल लड़ेंगे चुनाव। इसके अलावा भागलपुर से अजय कुमार मंडल लड़ेंगे चुनाव।
जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां यह घोषणा की। सीतामढ़ी से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि सीवान सीट पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट मिला है, जो एक दिन पहले अपने पति रमेश सिंह कुशवाहा के साथ जद(यू) में शामिल हुई थीं।
ये भी पढ़े : IPL 2024: शाहरुख खान ने मचाया बवाल, मैच के बीच खुलेआम सिगरेट का कश लगाते नजर आए किंग खान, VIRAL VIDEO
कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोड़कर जद (यू) में शामिल हुईं लवली आनंद को शिवहर से टिकट दिया गया है।