लोकसभा चुनाव की तारीखों की कल होगी घोषणा, 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे घोषित

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कल यानी शुक्रवार को होने वाली है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा भी की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी।

0
253

न्यूज़लिंक हिंदी। देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कल यानी शुक्रवार को होने वाली है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा भी की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी। चुनाव की तारीखों को लेकर कल चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस बात की जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले कन्‍याकुमारी में गरजे PM, बोले- ‘तमिलनाडु में परिवर्तन की बहुत बड़ी आहट, टूटेगा I.N.D.I. गठबंधन का घमंड’

लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान हो सकता है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे या नहीं? यह भी कल साफ हो जाएगा। चुनाव की तारीखों के एलान को ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

दोनों चुनाव आयुक्तों ने आज पदभार संभाला
आम चुनावों के एलान से पहले आज दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार ग्रहण किया है। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया। पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़े : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, राज कुमार चब्बेवाल ने विधायक पद से दिया इस्‍तीफा, नवजोत सिंह सिद्धू की आई प्रतिक्रिया

आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते खाली हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here