Lok Sabha Election: एनडीए का हिस्सा बना RLD, जयंत चौधरी एनडीए में हुए शामिल, जेपी नड्डा और अमित शाह से की मुलाकात

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के शनिवार को एनडीए में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। रालोद के अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की और अमित शाह ने चौधरी का एनडीए परिवार में स्वागत किया।

0
722

न्यूज़लिंक हिंदी। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के शनिवार को एनडीए में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। रालोद के अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की और अमित शाह ने चौधरी का एनडीए परिवार में स्वागत किया।

ये भी पढ़े : उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के दोनों बेटों को भी बनाया गया आरोपी, वारंट बी किया तामील, कोर्ट में करेगी पेश

जे. पी. नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि वे एनडीए में जयंत सिंह के आने का दिल से स्वागत करते हैं और विश्वास जताया कि वे देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। नड्डा ने लिखा, अबकी बार एनडीए 400 पार।

विपक्षी इंडिया गुट के हिस्सा रहे जयंत सिंह पिछले कुछ समय से लगातार बीजेपी के समर्थन में बयान दे रहे थे। अब एनडीए में शामिल होने के बाद समझौते के तहत उनकी पार्टी के उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़े : कानपुर में अगवा दो वर्षीय कार्तिक पुलिस को सकुशल बरामद, अपहरणकर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here