Lok Sabha Election: दिल्ली में कांग्रेस और AAP में बनी बात, विभिन्न राज्यों में आज हो सकती है गठबंधन की आधिकारिक घोषणा

आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने भले ही पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने का एलान किया हो लेकिन राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर गठबंधन लगभग फाइनल हो गया है। दोनों ही पार्टियों की ओर से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगा।

0
215

न्यूज़लिंक हिंदी। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने भले ही पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने का एलान किया हो लेकिन राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर गठबंधन लगभग फाइनल हो गया है। दोनों ही पार्टियों की ओर से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगा। सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के तहत सत्तारूढ़ आप यहां की चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उचार सकती है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली और गुजरात एवं हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की शनिवार को आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

ये भी पढ़े : IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है झटका, चोटिल होने से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, पिछले सीजन में कर चुका है कप्तानी

‘आप’ से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस और ‘आप’ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(इंडिया) गठबंधन के घटक हैं, जिसका गठन विपक्षी दलों ने आगामी आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए किया है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए गठबंधन और सीट-बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की जा सकती है।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

उन्होंने बताया कि दिल्ली में, ‘आप’ सात लोकसभा सीटों में से चार – पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नयी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली – पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस को चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली मिलेगी। ‘आप’ ने पहले ही गुजरात की दो लोकसभा सीटों – भरूच और भावनगर – और दक्षिण गोवा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूत्रों ने बताया कि सीट बंटवारे की व्यवस्था में उसे हरियाणा में एक सीट – फरीदाबाद या गुरुग्राम – भी मिलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here