सपा ने काशीराम और आंबेडकर का किया अपमान, असीम बोले-किसी का चरित्र देखना हो तो उसे पॉवर दे दो

काशीराम का स्वर्गवास हुआ तो न तो मुलायम और न ही अखिलेश कोई भी उन्हें श्रद्धांजलि देने शामिल नहीं हुआ। असीम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी के चाल-चरित्र को देखना हो तो उसको पॉवर दे दो.

0
271

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है। असीम ने कहा कि सपा ने अपने शासन काल में काशीराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। काशीराम के नाम को शहरों से हटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब काशीराम का स्वर्गवास हुआ तो न तो मुलायम और न ही अखिलेश कोई भी उन्हें श्रद्धांजलि देने शामिल नहीं हुआ। असीम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी के चाल-चरित्र को देखना हो तो उसको पॉवर दे दो…सब सामने आ जाता है। ऐसा ही 2012 में सत्ता मिलने के बाद अखिलेश यादव ने किया।

असीम अरुण 28 अक्टूबर को कानपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन से पहले शहर पहुंचे थे। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में असीम अरुण ने कहा कि अनुसूचित सम्मलेन में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अन्य बड़े नेता रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो बड़े चुनावों विधानसभा और निकाय चुनावों में बहुत बड़ी संख्या में अनुसूचित वर्ग का समर्थन हमें प्राप्त हुआ। यह हमारा विश्लेषण और आंकड़े बताते हैं। जीत के साथ ही हमारा जीत का प्रतिशत भी बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में यह प्रतिशत और बढ़ेगा ऐसा पार्टी का मानना है।

ये भी पढ़ें : यूपी में सियासत: जेल में बंद आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिलने से किया इनकार, जेल प्रशासन ने भी बताये नियम

सम्मेलन के जरिए हम अनुसूचित वर्ग के साथ ही अन्य वर्ग जो भाजपा पर विश्वास करता है उसका धन्यवाद करने वाले हैं। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को हम बड़े मार्जन से जीतने जा रहे हैं। हमारे सभी कंडीडेट पहले से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। इसका कारण यह है कि हम सबका साथ और सबका विश्वास के पैटर्न पर आगे बढ़ रहे हैं। हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाए ला रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सम्मेलन की कार्य योजना को भी बताया। प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राम लखन रावत, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी,मनीष पांडेय,
समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।

असीम ने रैली स्थल का किया निरीक्षण
प्रेसवार्ता के बाद असीम अरुण क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के साथ किदवई नगर में सम्मेलन स्थल पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। यहां तैयारियों को उन्होंने जांचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here