BJP CEC Meeting: यूपी की 24 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा आज, कई मौजूदा सांसदों के कटेंगे टिकट

23 मार्च को दिल्ली में होने वाली चुनाव समिति की बैठक बची हुई सीटों पर प्रत्याशी तय किए जा सकते हैं।

0
269

न्यूजलिंक हिंदी, दिल्ली। भाजपा के केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज दिल्ली में होगी। सीईसी की बैठक के बाद यूपी के शेष 24 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। इसके साथ ही सहयोगी दलों के कोटे की सीटे भी तय हो जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यानाथ भी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  लोकसभा उम्मीदवारों की बीजेपी ने जारी कर दी चौथी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिले टिकट

भाजपा ने अब तक यूपी में लोकसभा के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दो सीटें रालोद और एक सीट सुभासपा को दी गई है। जबकि दो सीट अपना दल (एस) को दी जानी है। ऐसे में भाजपा के कोटे की शेष बची 24 सीटों पर उम्मीदवार तय होना है। इसके लिए 18 मार्च को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें यूपी लोकसभा के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हो चुका है। अब इस पर सीईसी की बैठक में मुहर लगनी है।

कानपुर सांसद पचौरी और वरूण गांधी पर फैसला
बैठक में बाराबंकी सीट पर उम्मीदवार बदलने के साथ ही कई अन्य सीटों पर नए चेहरे उतारे जा सकते हैं। पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी और सुल्तानपुर सीट की सांसद मेनका गांधी के टिकट को लेकर फंसा है। वहीं, कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी की सीट पर आज फैसला हो सकता है। इनके अलावा बरेली, रायबरेली, मेरठ, कैसरगंज, गाजियाबाद, प्रयागराज, बलिया,मैनपुरी, सहारनपुर और देवरिया सीटों पर प्रत्याशियों का बदलाव हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here