Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व मंत्री ने थामा बीजेपी का दामन

आपको बता दे कि कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सदस्य नारायण राठवा ने अहमदाबाद में बीजेपी का दामन थाम लिया है।

0
257

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को रोज एक न एक तगड़ा झटका मिल रहा है। आपको बता दे कि कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सदस्य नारायण राठवा ने अहमदाबाद में बीजेपी का दामन थाम लिया है।

जानकारी के लिए बता दे कि कांग्रेस पार्टी ने 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों में नारायण राठवा के बेटे संग्राम सिंह को छोटा उदेपुर से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि वे मोहन सिंह राठवा के बेटे राजेंद्र सिंह राठवा के सामने हार गए थे।

नारायण राठवा उन कांग्रेस नेताओं में से हैं, जिनका राज्यसभा टर्म इस बार पूरा हो रहा है। वो साल 2004 में छोटा उदेपुर लोकसभा सीट से जीते थे। वो इस सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर सबसे पहले उन्होंने 1989 में जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें : कानपुर: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई वैन, करीब आधा दर्जन लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here