#WATCH | INDIA alliance rally: Delhi CM Arvind Kejriwal's wife Sunita Kejriwal says, "Your own Kejriwal has sent a message for you from jail. Before reading this message, I would like to ask you something. Our Prime Minister Narendra Modi put my husband in jail, did the Prime… pic.twitter.com/aZsdXXvJOO
— ANI (@ANI) March 31, 2024
न्यूजलिंक हिंदी, दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन से जुड़े 27 सहयोगी दल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव मंच पर मौजूद हैं।

इस दौरान आप दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या उन्होंने ठीक किया? आपके केजरीवाल को ज्यादा दिन तक ये जेल में नहीं रख पाएंगे। आपके केजरीवाल शेर हैं। करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा यूपी के सहप्रभारी संजीव चौरसिया कल आयेंगे कानपुर, अकबरपुर लोकसभा सीट में भी करेंगे प्रवास
इससे पहले रैली को उद्धव ठाकरे ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है। कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है? अब ये सच्चाई है। भाजपा को मैं चुनौती देता हूं कि आप अपने बैनर पर लगा दो कि भाजपा के साथ जो पार्टी है वो ईडी, सीबीआई और आईटी है।
#WATCH | Delhi: At the Maha Rally at the Ramlila Maidan, Arvind Kejriwal's wife Sunita Kejriwal reads out his message from the jail.
Quoting Arvind Kejriwal, Sunita Kejriwal says, "I am not asking for votes today… I invite 140 crore Indians to make a new India… India is a… pic.twitter.com/rCPuMYhoex
— ANI (@ANI) March 31, 2024
सुनीता केजरीवाल ने अरविंद का जेल से भेजा गया मैसेज भी पढ़ा। उन्होंने केजरीवाल की छह गारंटियां पढ़ीं। पहला- पूरे देश में 24 घंटे बिजली। दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री। तीसरी- हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल। चौथा- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक, जिले में मल्टी स्पेशियलटी सरकारी अस्पताल। पांचवीं- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सही फसलों पर एमएसपी निर्धारित कर दाम दिलाएंगे। छठी- दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
