Loksabha Election 2024: BJP रमेश अवस्थी आज पहुंचेंगे शहर, गणेश मंदिर और परमट का दर्शन कर शुरू करेंगे जनसंपर्क

-भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशी के लिये तैयारियां की शुरू, सेंट्रल पर होगा स्वागत -क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संगठन पदाधिकारियों के साथ की बैठक, जिम्मेदारियां भी सौंपी

0
115
क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल।

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। भाजपा की कानपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बने रमेश अवस्थी का बुधवार को सेंट्रल स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जायेगा। वह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से सुबह 11 बजे कानपुर पहुंचेंगे। यहां से रमेश अवस्थी कार्यकर्ताओं के साथ वाहन जुलूस के रूप में घंटाघर स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे। जिसके बाद वह परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में माता टेक कर पूजन अर्चना करेंगे। वह नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंच कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

कानपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश अवस्थी के प्रथम आगमन पर भाजपा ताकत दिखाने को तैयार है। इसको लेकर मंगलवार को केशव नगर स्थित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्तर एवं दक्षिण जिले के कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव संचालन समिति, विधानसभा चुनाव संचालन समितियां के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक की।

ये भी पढ़ें: कानपुर की हॉट सीट से भाजपा ने रमेश अवस्थी को उतारा, सांसद सत्यदेव पचौरी के पीछे हटने से दो घंटे बाद जारी हुई लिस्ट

इस दौरान स्वागत की तैयारी के बारे में चर्चा कर योजना तैयार की। भाजपा प्रत्याशी के स्वागत में महापौर, मंत्री, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद के अलावा प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, एवं बूथ तक के कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा यूपी कार्य समिति के सदस्य वरिष्ठ नेता रमेश अवस्थी को पिछली बार से भी अधिक मतों से जिताना है। रमेश अवस्थी का सामाजिक जीवन एवं भाजपा में निष्ठा पूर्वक काम करने पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह फैसला किया है। निश्चित तौर भाजपा कानपुर के साथ ही कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की अन्य सीटें देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेगी। इस दौरान बैठक का संचालन राम बहादुर यादव ने किया। मणिकांत जैन, कौशल किशोर दीक्षित, पूनम द्विवेदी, शिवराम सिंह दीपू पांडे, अनूप अवस्थी, लोकसभा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी समेत सैकड़ो लोग रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here