Loksabha Election 2024: सपा ने 16 उम्मीदवार मैदान में उतारे, अखिलेश ने कांग्रेस से बिना बातचीत जारी की सूची

Loksabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तारीख जारी होने से पहले सपा ने अपने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

0
1251

न्यूजलिंक हिंदी। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तारीख जारी होने से पहले सपा ने अपने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद राजाराम पाल को प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं, मैनपुरी से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर वे सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें कटेहरी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वे चुनाव जीतकर विधायक भी बने। विधायक रहते अब सपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी अधिकृत तौर पर घोषित किया है। बसपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके लालजी टांडा सीट से भी विधायक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election: राघव चड्ढा ने BJP पर लगाया देशद्रोह का आरोप; मामला पंहुचा हाईकोर्ट

इंडिया गठबंधन को झटका लगा है। अखिलेश ने कांग्रेस से बिना बातचीत कर पहली सूची जारी की है। कांग्रेस को प्रदेश में 11 सीटें दी गई हैं, लेकिन कांग्रेस नेता लगातार यह कह रहे थे कि प्रदेश में इतनी कम सीटें उन्हें स्वीकार नहीं हैं। वे 20 से कम सीटों पर मानने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस से अंतिम बातचीत के पहले ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर अखिलेश यादव ने अपनी तरफ से डील फाइनल कर दी है। इससे यूपी में इंडिया गठबंधन में टूट का खतरा बढ़ गया है।

सपा प्रत्याशियों की पहली सूची:
संभल से शफिकुर्ररहमान बर्क
फिरोजबाद से अक्षय यादव
मैनपुरी से डिंपल यादव
एटा से देवेश शाक्य
बंदायू से धर्मेंद्र यादव,
खीरी से उत्कर्ष वर्मा
धौरहरा से आनंद भदौरिया
उन्नाव से अन्नु टंडन
लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य
अकबरपुर से राजाराम पाल
बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा
बस्ती राम प्रसाद चौधरी
गोरखपुर से काजल निषाद को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here