Lucknow : अस्पताल के सेकेंड फ्लाेर में लगी भीषण आग, अस्पताल में मच गया हड़कम्प

0
144

अस्पताल के सेकेंड फ्लाेर में लगी भीषण आग, कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोकबंधु अस्पताल में उस वक्त हड़कम्प मच गया।

जब अस्पताल में 2nd फ्लोर पर बने एक वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। और चंद मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। साथ ही मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन नजीता शून्य ही रहा।

और एक दम से आग फैल गई। और जिस वजह से वार्ड में भर्ती मरीज और तीमारदार शोर मचाते हुए जान बचाकर वहां से बाहर की तरफ निकले। और जिसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए दमकल विभाग को अग्निकांड की जानकारी दी।

साथ ही सूचना मिलते ही आशियाना, सरोजनीनगर, आलमबाग, पीजीआई और हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां रवाना हुई। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ये भी बता दें कि, अस्पताल के दूसरे तल पर एनआईसीयू और महिला यूनिट है। इस फ्लोर पर करीब 55 मरीज भर्ती थे। प्रथम दृष्टया में शार्ट सर्किट की वजह से अस्पताल में आग लगी है।

साथ ही भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस की मदद से आसपास के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। फिलहाल, इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। और आग लगने से वार्ड में दम घोंटू धुंए का गुबार भर गया था।

वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी लोकबुंध अस्पताल में जल्द ही पहुंचे। और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर कहा कि भूतल पर धुआं देखा गया।

और अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू किया। करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज भी चल रहा है।

दमकल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं… कोई मरीज हताहत भी नहीं हुआ है…2-3 गंभीर मरीजों को KGMU के ICU वार्ड में भी शिफ्ट किया गया है।

साथ ही लोकबंधु अस्पताल में सुबह करीब 253 मरीज भर्ती थे, इनमें कुछ मरीज दोपहर में डिस्चार्ज भी हो गए थे, और फिर जिसके बाद लगभग 225 मरीज रात को भर्ती थे।

और आग की घटना के बाद समय रहते सभी मरीजों को सकुशल केजीएमयू, बलरामपुर और सिविल अस्पताल में शिफ्ट भी करा दिया गया है।

इन मरीजों में करीब 10 बच्चे भी शामिल हैं। और वहीँ अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित के मुताबिक कोई मरीज आग की घटना से गंभीर नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here