Lucknow : बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

0
149

न्यूज़लिंक हिंदी। डेढ़ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को नोएडा पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान आरोपी के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। एडीसीपी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर में करीब डेढ़ वर्ष की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के संबंध में सोमवार को मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद उक्त घटना में वांछित आरोपी उदयवीर को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सेक्टर-42 के जंगल में छिपा हुआ था। जंगल क्षेत्र में जब पुलिस घुसी तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैरों चोट आई।

आगे ये भी पढ़ें : New Delhi : बच्चा बेचने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश, मासूम बच्चो की सौदेबाजी, पढ़िए पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here