Lucknow : कलेक्शन एजेंट को गोली मारी,बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग,जाने पूरा मामला

0
107

न्यूज़लिंक हिंदी। लखनऊ के उमराव मॉल के पास आन लाइन शापिंग कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गुरुवार रात 11:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी गई।

वारदात बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। एजेंट को दो गोली मारी गई। एक गोली उनके बाएं हाथ व पेट को छूते हुए निकल गई। उनको इलाज के लिए अस्पताल में तुरंत भर्ती भी कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशंका है कि लूट के विरोध में गोली मारी गई है।

बाइक सवार हमलावरों ने उनको पकड़ लिया तो वह अकेले ही दोनों हमलावरों से मोके से भिड़ गए। इस बीच बाइक सवार हमलावरों ने उनको दो गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ में और दूसरी गोली उनके पेट को छूते हुए ही निकल गई। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो बाइक सवार हमलावर मोके से निकलकर वहां से भाग खड़े हुए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको सिविल अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया। महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। ऐसी आशंका है कि लूट के विरोध में अर्पित को बदमाशों ने गोली मारी है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस सभी पहलुओं पर मुख्य जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here