Lucknow : रोजाना 10 ग्राम से अधिक नमक का सेवन करने से, बढ़ रही ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक समेत अन्य बीमारी

0
94

न्यूज़लिंक हिंदी। रोजाना 10 ग्राम से अधिक नमक का सेवन करने से, बढ़ रहा खतरा , दिल के मरीजों को 5 ग्राम और सामान्य लोगों को रोजाना 10 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

अधिक नमक खाने से ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक समेत दूसरी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह बातें पीजीआई के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नवीन गर्ग ने कही। वह रविवार को गोमतीनगर के एक होटल में यूपी चैप्टर ऑफ कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया के 14 वें मिडटर्म इंटरवेंशनल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. नवीन गर्ग यूपीसीएसआई के अध्यक्ष भी हैं। यूपीसीएसआई के सचिव व लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भुवन चंद तिवारी ने ये भी बताया कि हार्ट फेल्योर के रोगी शरीर की क्षमता के अनुसार टहलने के साथ योग और कसरत भी कर सकते हैं। इससे हार्ट की पम्पिंग भी बढ़ती है। जो दिल को ठीक रखती है। यह रोगी नियमित ब्लड प्रेशर की निगरानी करें और दवाएं भी खाएं।

आयोजन सचिव डॉ. अवधेश शर्मा ने ये भी बताया कि दिल के रोगी बैड कोलेस्ट्राल को नियंत्रित रखें। इनका कोलेस्ट्राल 70 से नीचे होना चाहिए। जिनको कई बार स्टंट डाला गया है। उनका कोलेस्ट्राल 30 के नीचे होना चाहिए। डॉक्टर के संपर्क में रहकर नियमित जांच भी कराते रहें। मोटापे को काबू में रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here