Lucknow: रक्षामंत्री बोले, देश की छवि में बदलाव के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही श्रेय जाता है

रक्षामंत्री ने कहा कि देश की छवि में बदलाव के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही श्रेय जाता है। आज देश का कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिसको सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल रहा हो।

0
247

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। देश के रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में दुनिया भर में भारत की छवि बदली है। पहले भारत को गरीब और बेरोजगारों का देश माना जाता था पर अब भारत की पहचान एक शक्तिशाली और मजबूत देश की है।

रक्षामंत्री ने कहा कि देश की छवि में बदलाव के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही श्रेय जाता है। आज देश का कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिसको सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल रहा हो।

उन्होंने आगे कहा- प्रधानमंत्री मोदी खुद भी बैठकों में भाजपा नेताओं से कहते हैं कि ध्यान रखें कि किसी भी संसदीय क्षेत्र में कोई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। देश की 140 करोड़ की जनता का प्रधानमंत्री अपने देश के नागरिकों की इतनी चिंता करता है। ये छोटी बात नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज का भारत एक मजबूत और शक्तिशाली भारत है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: शताब्दी एक्सप्रेस से टकराकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज आया सामने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here