Lucknow : जानिए क्यों सपा नेता आशुतोष सिंह को पार्टी ने किया निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर विवादित पोस्टर लगाने वाले आशुतोष सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

0
343

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर विवादित पोस्टर लगाने वाले आशुतोष सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाया था जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पलटूराम लिखा गया था। बताया जाता है कि यह पोस्टर सोमवार की रात लगवाया गया था। इसे रातों रात हटवा भी दिया गया था।

सपा के कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह ने संतकबीरनगर निवासी आशुतोष सिंह को अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जानें पूरा मामला
ब‍िहार में राजनीत‍िक समीकरण के बाद एक तरफ जहां नीतीश कुमार को ‘पलटूराम’ कहा जा रहा है तो वहीं यूपी की स‍ियासत से जुड़े ओम प्रकाश राजभर से भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार और ओपी राजभर के खि‍लाफ पोस्‍टर लगाए गए।

ये भी पढ़ें : Mahatma Gandhi: PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने भी किया नमन

इस पोस्‍टर में एक तरफ ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और दूसरी तरफ सुभासपा अध्‍यक्ष ओपी राजभर की फोटो लगी थी। पोस्‍टर पर ल‍िखा गया था, ‘राजनीत‍ि के दो पल्‍टूराम, जनता रहे इनसे सावधान।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here